फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   High Alert on Indo Nepal Border after Terrorist may Enter in india Information

नेपाल के रास्ते आतंकियों के भारत में घुसने की सूचना पर पुलिस सतर्क, हाई अलर्ट जारी

Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
सार

  • एसपी ने भारत नेपाल सीमा का लिया जायजा, पैनी नजर रखने के निर्देश 

विज्ञापन
High Alert on Indo Nepal Border after Terrorist may Enter in india Information
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नेपाल के रास्ते जैश आतंकियों के भारत प्रवेश की केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद से उत्तराखंड के चंपावत में भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने मातहतों को सीमा पर पैनी नजर रखने और गैरकानूनी कामों पर अंकुश लगाने और अधिक मात्रा में भारतीय मुद्रा नेपाल ले जाने पर मुद्रा जब्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने शारदा बैराज चौकी पुलिस को अधिक सवारी ढोने एवं एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। नेपाल में कैसीनो जाने वालों की पहचान कर उन्हें कैसीनो न जाने को जागरूक करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीमा पर पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। इन दिनों पुलिस को सीमा पर विशेष जांच अभियान चलाने के अलावा सीमा पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। एसपी ने बैराज पर लगाई गई नई स्कैनर मशीन (एक्सरे बैगेज मशीन) का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर सीओ बीसी पंत, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, एसआईओ प्रभारी (निरीक्षक) आरपी टम्टा, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed