चमोली में भारी बारिश, जारी किया हाई अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक चमोली में भारी बारिश शु्रू हो गई है। भारी बारिश से गदेरों में पानी बढ़ रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
मौसम विभाग की ओर से 16, 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी ने जिला, तहसील और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को एसएमएस कर ग्रामीणों को भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए कहा है।
जोशीमठ तहसील और थाना बदरीनाथ के अधिकारियों को बारिश शुरू होते ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा सुरक्षित स्थानों पर ही रोकने के निर्देश दिए हैं।
लाउडस्पीकर लगाकर किया गया अलर्ट
प्रशासन ने नंदप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर और जोशीमठ में लाउडस्पीकर से भी लोगों को भारी बारिश के दौरान अलर्ट रहने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि लामबगड़ क्षेत्र में बारिश होते ही एहतियातन यात्रा को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जा रहा है।
गौरतलब है कि लामबगड़ वही क्षेत्र है जहां पर गदेरे में पानी बढ़ने के कारण मार्ग बह गया था और सैकड़ों यात्री बदरीनाथ धाम में फंसे रह गए थे जिन्हें बाद में मौसम साफ होने पर सुरक्षित निकाला गया था।
किनारे के गांवों को अलर्ट रहने के निर्देश
16, 17 और 18 जुलाई को मौसम विभाग ने चमोली जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। जिसे देखते हुए जिले के घाट, नारायणबगड़, देवाल, थराली, गैरसैंण और जोशीमठ क्षेत्रों में नदी और गदेरों के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
वहीं, नगर पालिका जोशीमठ द्वारा भी मंगलवार को वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को अलर्ट किया गया। ऐसे में देर रात शु्रू हुई भारी बारिश से लोगों में दहशत का माहौल है।
ताजा खबर मिलने तक देर रात में जोरदार बारिश जारी है।