फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high alert in haridwar ardhakumbh after pathankot attack.

पठानकोट हमले के बाद कुंभनगरी में हाई अलर्ट, एटीएस एक्टिव

Sat, 02 Jan 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 02 Jan 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
high alert in haridwar ardhakumbh after pathankot attack.

पंजाब में हुई आतंकी वारदात के बाद कुंभनगरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। अर्द्धकुंभ मेला पुलिस की एटीएस ने भी हरकी पैड़ी पर मोर्चा संभाल लिया है। पैरामिलिट्री फोर्स को लेकर सार्वजनिक स्थान पर सघन चेकिंग देर शाम तक लगातार जारी रही। सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी अर्द्धकुंभ पुलिस मुस्तैद हो गई है।

विज्ञापन


नये साल के दूसरे दिन पंजाब के पठानकोट में आतंकी वारदात को अर्द्धकुंभ पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अर्द्धकुंभ मेले के आईजी जीएस मर्तोलिया के निर्देश पर पूरा पुलिस अमला हरकत में आ गया।
विज्ञापन


आनन फानन में पैरामिलिट्री फोर्स के बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्कवॉयड से चेकिंग शुरू की गई। हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाट का चप्पा चप्पा खंगाला गया। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड की भी टोह ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड हुए एक्टिव

high alert in haridwar ardhakumbh after pathankot attack.

आईजी ने खुद हरकी पैड़ी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों को बिलकुल भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। एसएसपी अर्द्धकुंभ मेला जगतराम जोशी ने बताया कि हरकी पैड़ी, रोडवेज बस स्टैंड एवं हरकी पैड़ी में राउंड द क्लॉक चेकिंग करा रहे है।

आतंकी घटना को लेकर मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है। संदिग्ध व्यक्ति को लेकर चौकस रहने को कहा है। एसएसपी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के कडे बंदोबस्त कर दिए गए है।

बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉयड से लगातार चेकिंग करा रहे है। खुफिया तंत्र से लगातार मेला क्षेत्र में हो रही सघन चेकिंग को लेकर जानकारी ले रहे है, उन्हें भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed