फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   here congress in on back foot

चुनाव से पहले ही यहां PM मोदी से डर कर बैकफुट पर आई कांग्रेस?

Sat, 04 Feb 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Feb 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
here congress in on back foot
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

कांग्रेस का चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड आ रहे राहुल गांधी देहरादून में चुनावी सभा नहीं करेंगे। पार्टी राजधानी में उनकी चुनावी सभा कराने से कतरा रही है।

विज्ञापन


इसकी एक वजह पूर्व में हुई पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली को माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। पार्टी इस बात को लेकर आशंकित है कि राहुल की रैली में यदि उतनी भीड़ नहीं जुटी तो इसका सियासी नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार में पिछड़ रही कांग्रेस को ताकत देने के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी सात से 11 फरवरी तक उत्तराखंड में होंगे।

देहरादून में चुनावी सभा नहीं कराई जाएगी

here congress in on back foot
राहुल गांधी - फोटो : self

हालांकि पार्टी का हर प्रत्याशी अपने चुनाव क्षेत्र में राहुल की सभा कराने का इच्छुक है, मगर यूपी के व्यस्त चुनावी दौरों से समय निकालकर उत्तराखंड आ रहे युवराज कुछ खास जगहों पर ही प्रचार करेंगे। कांग्रेस पार्टी उनके कार्यक्रम तैयार करने में जुटी है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा के मुताबिक, सात फरवरी से राहुल गांधी का दौरा तय हो चुका है और अभी सोमेश्वर, रूद्रपुर और हरिद्वारा में उनके चुनाव प्रचार का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।

मगर पार्टी उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दे सकती है। उधर, पार्टी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि राहुल गांधी की देहरादून में चुनावी सभा नहीं कराई जाएगी। लंबे समय से देहरादून में राहुल की रैली का इंतजार हो रहा है।

कई बार पार्टी ने बदला राहुल का रैली कार्यक्रम

here congress in on back foot
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कई बार पार्टी ने युवराज की रैली का कार्यक्रम बनाया और ऐन वक्त पर उसे बदलना पड़ गया। सियासी संकट के बाद राहुल की जनसभा हुई लेकिन अल्मोड़ा में।

कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने राहुल ऋषिकेश में एक सभा जरूर कर गए। लेकिन तब यही माना गया कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल की देहरादून में एक जनसभा तो होगी ही। मगर अब जो संकेत आर रहे हैं, उसके हिसाब देहरादून में राहुल की रैली के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पीएम मोदी की चुनावी सभा को इसकी वजह बताया जा रहा है। दरअसल, मोदी अपनी जनसभा में भीड़ को लेकर इतनी लंबी लकीर खींच गए हैं, जिसे छोटा करने के लिए कांग्रेस को खासा पसीना बहाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

प्रत्याशी तय करेंगे स्टार प्रचारक

here congress in on back foot
किशोर उपाध्याय (पगड़ी में) - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तो तैयार कर दी है, लेकिन कौन स्टार प्रचारक कहां प्रचार करेगा, ये कांग्रेस के प्रत्याशी तय करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुताबिक, पार्टी उम्मीदवारों से पूछा गया है कि चुनावी लाभ के हिसाब से उन्हें किस स्टार प्रचार की आवश्यकता है। पार्टी उनके क्षेत्रों में उन्हीं स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए भेजेगी।

राहुल गांधी कार्यकर्ता सम्मेलन में ऋषिकेश आ चुके हैं। अल्मोड़ा में भी उनकी रैली हो चुकी है। पार्टी की कोशिश उनकी अन्य जगहों पर रैली कराने की है। अभी उनके चुनावी दौरे की तिथियां तय हुई हैं, स्थान तय होने हैं। जल्द कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed