फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemkund sahib yatra

हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी हुई कम

Sun, 06 Apr 2014 01:01 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 06 Apr 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib yatra

हेमकुंड साहिब के दर्शन को आने वाले यात्री अब पुलना गांव तक अपने वाहनों से पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


गोविंदघाट से चार किमी दूर स्थित पुलना तक सड़क बनने से हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी घटकर 15 किमी रह जाएगी। लोनिवि ने चार किमी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है।

पंद्रह मई तक निर्माण पूरा करने का दावा
विभाग ने यात्रा शुरू होने से पहले पंद्रह मई तक निर्माण पूरा करने का दावा किया है। अभी तीर्थयात्री 19 किमी की दुरूह चढ़ाई चढ़कर हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचते हैं। बदरीनाथ हाईवे स्थित गोविंदघाट, हेमकुंड साहिब का प्रवेश द्वार है।
विज्ञापन


यहां से तीर्थयात्री आठ किमी दूर स्थित भ्यूंडार यात्रा पड़ाव में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचते हैं। दूसरे दिन यहां से पुन: 11 किमी की दूरी तय कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि ने अब हेमकुंड साहिब तीर्थ को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रथम चरण का कार्य शुरू कर दिया है। इस चरण में गोविंदघाट से पुलना तक चार किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

पुलना तक अपनी गाड़ियों से जा सकेंगे तीर्थयात्री
पुलना तक सड़क बनने पर यह दूरी घटकर 15 किमी रह जाएगी। गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर मोटर पुल का काम भी विभाग कर रहा है। पुल और सड़क बनने पर तीर्थयात्री पुलना तक अपनी गाड़ियों से जा सकेंगे।

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर छह किमी तक सड़क निर्माण कार्य होना है। इसके पहले चरण में 414 लाख की धनराशि से चार किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। अलकनंदा पर मोटर पुल का निर्माण करने के साथ ही सड़क का निर्माण में जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

- रमेश चंद्र पाल, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड, गोपेश्वर (चमोली)

हेमकुंड साहिब यात्रा सुगम बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। इससे धाम में तीर्थयात्रियों की आमद बढे़गी। धाम को जोड़ने वाला पैदल मार्ग भी सुधार दिया गया है। तीर्थयात्रियों को यात्रा पड़ावों पर बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
- सरदार सेवा सिंह, प्रबंधक, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, गोविंदघाट (चमोली)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed