फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hemkund Sahib Yatra 2026 First Batch of Devotees to Depart on May 20 Trust President Invites CM Dhami

Hemkund Sahib Yatra: 20 मई को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था,सीएम धामी को दिया निमंत्रण

Sun, 26 Apr 2026 02:01 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Apr 2026 02:01 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलेंगे। 20 मई 2026 को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2026 First Batch of Devotees to Depart on May 20 Trust President Invites CM Dhami
सीएम धामी से मिले हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष - फोटो : सूचना

विस्तार

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन


Kedarnath: दो तीर्थयात्रियों का अचानक हुआ स्वास्थ्य खराब, एसडीआरएफ ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलने वाले हैं। 20 मई 2026 को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा। इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed