फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2020: Hemkund Sahib Doors Will close for Winter on 10th October

Hemkund Sahib Yatra 2020: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 1300 श्रद्धालु होंगे शामिल

Sat, 10 Oct 2020 12:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Oct 2020 12:41 AM IST
सार

  • करीब 1300 श्रद्धालु अंतिम अरदास में होंगे शामिल 
  • गोविंदघाट से 435 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के लिए रवाना

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2020: Hemkund Sahib Doors Will close for Winter on 10th October
हेमकुंड साहिब्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार 10 अक्तूबर को दोपहर डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस यात्रा सीजन में करीब 6500 तीर्थयात्री पवित्र सरोवर में स्थान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान करीब 1300 श्रद्धालु अंतिम अरदास में शामिल होंगे। शुक्रवार को गोविंदघाट से 435 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे पहली अरदास के साथ शुरू होगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2020 : केदारनाथ के लिए आज से हेली सेवा शुरू, अब तक 12 सौ से अधिक यात्रियों ने की बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे सुखमणी का पाठ और 11 बजे शबद कीर्तन होगा। दोपहर साढ़े बारह बजे इस वर्ष की अंतिम अरदास पढ़ने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सचखंड में विराजमान किया जाएगा और दोपहर डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
 

बदरीनाथ में 1793 और केदारनाथ पहुंचे 2305 श्रद्धालु

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की तादात बढ़ने से धाम में रौनक लौटने लगी है। शुक्रवार को धाम में 1793 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ के दर्शन किए। अब तक धाम में 47727 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को कुल 2305 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। 

55 घोड़ा-खच्चर संचालकों के सैंपल लिए
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 55 घोड़ा-खच्चर संचालकों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएम द्वारा सीएमओ को दिए आदेश के बाद शुक्रवार को सैंपलिंग टीम ने घोड़ा-खच्चर संचालकों के सैंपल लिए।

इस दौरान उन्हें समान दूरी का पालन करने, सैनिटाइजर का नियमित उपयोग और मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed