फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2020: First Group of pilgrims will go to hemkund on 3rd September

Hemkund Sahib: कल गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा पहला जत्था, चार को खुलेंगे कपाट

Wed, 02 Sep 2020 06:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Sep 2020 06:45 PM IST
सार

  • घांघरिया में 55 और गोविंदघाट में पहुंचे 25 श्रद्धालु
  • शुक्रवार सुबह दस बजे खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2020: First Group of pilgrims will go to hemkund on 3rd September
हेमकुंड साहिब - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को पंच प्यारे के नेतृत्व में गोविंदघाट गुरुद्वारे से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। घांघरिया में 55 और गोविंदघाट में 25 सिख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के कपाट सुबह 10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से धाम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। गोविंदधाम गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गोविंदघाट गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के बाद सुबह साढ़े नौ बजे पंच प्यारे के साथ श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घांघरिया में 55 और गोविंदघाट में 25 सिख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सेना के 418 इंजीनियरिंग कोर के 12 जवान भी घांघरिया पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

72 घंटे पहले कोविड का आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य

कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु को 72 घंटे पहले कोविड का आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।

ट्रूू नॉट और एंटिजन टेस्ट की रिपोर्ट किसी भी दशा में मान्य नहीं होगी। पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। एक दिन में अधिकतम 200 श्रद्धालुओं को ही गोविंदघाट से हेमकुंड जाने की अनुमति मिलेगी।

चार सितंबर को सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा लगभग एक महीने और 5 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान गुरुद्वारों में शारीरिक दूरी, मास्क पहनना एवं कोविड के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed