फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemkund sahib eight pilgrims missing from punjab

हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए दो NRI समेत आठ तीर्थयात्री लापता

Fri, 14 Jul 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Fri, 14 Jul 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib eight pilgrims missing from punjab

अमृतसर से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे आठ सिख श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर है। मामले में गोविंदघाट में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंजाब के अमृतसर जिले के महिता चौक निवासी कुलवीर सिंह, हरकेवल सिंह, पाला सिंह, गोरा सिंह, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह, महंगा सिंह और परमजीत सिंह तीन जुलाई को इनोवा कार से गोविंदघाट पहुंचे थे।
विज्ञापन


चार और पांच जुलाई को हेमकुंड साहिब के दर्शन कर वे छह जुलाई को घर वापसी के लिए गोविंदघाट पहुंचे। इसी दिन कार चालक महंगा सिंह ने अपने घर फोन कर हेमकुंड साहिब के दर्शन कर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन उस दिन के बाद से इन सभी लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 जुलाई को आए थे यात्रा पर

hemkund sahib eight pilgrims missing from punjab

सभी के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ चल रहे हैं। 11 जुलाई को हेमकुंड की तीर्थयात्रा पर आए लापता श्रद्धालुओं के गांव के निवासी लवप्रीत सिंह ने गोविंदघाट थाने में सभी आठ श्रद्धालुओं की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

गुमशुदा श्रद्धालुओं में परमजीत सिंह और हरकेवल सिंह एनआरआई (अप्रवासीय भारतीय) बताए जा रहे हैं। मामले में चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं की तलाशी के लिए पुलिस टीम गठित कर ली गई है।

​श्रद्धालुओं और उनके वाहन की तलाश के लिए यात्रा पड़ावों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लापता श्रद्धालुओं की तलाश कर ली जाएगी। लापता श्रद्धालुओं के परिजन भी उत्तराखंड पहुंच गए हैं और लगातार पुलिस के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed