फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib doors Will open tomorrow 20 May First batch led by Panch Pyaar from Govindghat

Hemkund Sahib : आज विधि-विधान के साथ खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तीर्थयात्रियों में उत्साह

Sat, 20 May 2023 01:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 May 2023 01:44 AM IST
सार

गोविंद घाट गुरूद्वारा में शुक्रवार सुबह गुरुवाणी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया । इसके बाद  गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया  के लिए रवाना हो गया है। आज हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Hemkund Sahib doors Will open tomorrow 20 May First batch led by Panch Pyaar from Govindghat
जत्था रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को गोविंद घाट गुरुद्वारे से जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंज प्यारे, निशान साहिब के साथ यात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

हेमकुंड साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को विधि विधान के साथ सुबह 10 बजे खोल दिए जाएंगे। गोविंद घाट गुरूद्वारा में शुक्रवार सुबह गुरुवाणी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया । इसके बाद  गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया  के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को मिलेंगे पास होने के तीन मौके, 40 हजार को हो सकता है फायदा

हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। सुबह आठ बजे  गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। हेमकुंड के लिए गोविंद घाट से अपराह्न दो बजे तक ही यात्रियों को घांघरिया जाने दिया जाएगा। फिलहाल यात्रा के लिए बुजुर्ग व बच्चों की मनाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed