फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hemkund Sahib doors opening date, First batch of pilgrims will leave for Hemkund Sahib on May 19

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 19 मई को होगा रवाना, 22 मई को खुलेंगे कपाट

Thu, 28 Apr 2022 03:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 28 Apr 2022 03:17 PM IST
सार

दो साल हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा स्थगित रही। गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने का कहना है कि इस साल अधिक से अधिक यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आएंगे।

विज्ञापन
Hemkund Sahib doors opening date, First batch of pilgrims will leave for Hemkund Sahib on May 19
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुलेंगे। 19 मई को ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारे से सिख तीर्थयात्रियों का पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। राज्यपाल जत्थे को रवाना करेंगे। गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया के हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब समेत अन्य राज्यों से यात्री योगनगरी पहुंचेंगे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पिपलिया:  आधी रात को घर में घुसे 12 डकैत, महिलाओं को पीटा, एक को उतारा मौत के घाट, तीन घायल

विज्ञापन


18 मई से सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में पहुंचने लगेंगे। उन्होंने बताया कि दो साल हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा स्थगित रही। इस साल अधिक से अधिक यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आएंगे। ट्रस्ट की ओर से भी आने वाले यात्रियों की संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है। उसी हिसाब से यहां लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में यात्रियों की ही रहने खाने की व्यवस्था की जा रही हैं। बाहरी राज्यों से भी यात्री हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed