{"_id":"21ace05d816a878c1efd4abfe292ff91","slug":"hemant-pandey-nominate-for-best-actor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस्ट एक्टर के लिए 'पांडे जी' हुए नॉमिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस्ट एक्टर के लिए 'पांडे जी' हुए नॉमिनेट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे का नाम बेस्ट एक्टर के लिए नासिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेट किया गया है। यह नॉमीनेशन उन्हें आने वाली फिल्म ‘फ्लेम’ में बेहतरीन अदाकारी के लिए मिला है।
विज्ञापन
नासिक फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश की 220 फिल्में शामिल होंगी। फोन पर हुई बातचीत में हेमंत पांडे ने बताया कि फ्लेम अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इस फेस्टिवल में शामिल होगी।
विज्ञापन
चुनाव में उतरने का ख्याल छोड़ा
यह फिल्म देश-विदेश में 40 फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जाएगी। इस फिल्म में उनका किरदार नेगेटिव है। वे एक ओझा के रूप में नजर आएंगे, जो नकली ताकतों के दम पर पूरे गांव पर राज करता है।
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक राजीव ‘ओह माई फ्रैंड गणेशा’ के लिए नेशनल अवार्ड पा चुके हैं। राजनीति में उतरने के सवाल पर हेमंत पांडे ने बताया कि पिताजी के मना करने पर उन्होंने चुनाव में उतरने का ख्याल छोड़ दिया है।