{"_id":"7c92ec8a130dce3279667cdf54a47581","slug":"hemant-pandey-jail-minister-in-his-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल मंत्री बन 'पांडे जी' कर रहे मनमर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल मंत्री बन 'पांडे जी' कर रहे मनमर्जी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 11 Mar 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
हेमंत पांडे का रियल लाइफ में ही राजनीति की तरफ झुकाव नहीं बढ़ा बल्कि रील लाइफ में वह आने वाली फिल्म में जेल मंत्री का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वह मुख्यमंत्री के मुंह लगे और हर जगह अपनी मनमर्जी करते रहते हैं।
विज्ञापन
मई में हेमंत की फिल्म ‘वाह ताज’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म की खासियत है कि पहली बार हेमंत खलनायक का किरदार निभा रहे हैं, वो भी मंत्री का। उन्होंने बताया कि नेगेटिव और मंत्री का किरदार उनके लिए एकदम नए हैं।
विज्ञापन
सच्चाई उजागर करने का मौका
इस भूमिका को लेकर खासे उत्साहित पांडे ने बताया कि उनका झुकाव राजनीति की ओर बढ़ा है और ऐसे में नेताओं की सच्चाई उजागर करने का उनके पास मौका है। फिल्म में जेल मंत्री बना हूं। सीएम का मुंह लगाया हुआ हूं, इसलिए मनमर्जी करता रहता हूं।
विज्ञापन
अपनी मनमर्जी करते हैं
इसी मनमर्जी के चलते वह ताजमहल में आइटम सांग करवाते हैं। फिल्म के हीरो श्रेयस तलपड़े और हीरोइन मंजरी फड़नीस है। हीरो दलील देता है कि ताज महल उसके परदादाओं का है लेकिन जेल मंत्री पांडे नहीं मानते और अपनी मनमर्जी करते हैं।
हीरो इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देता है और आखिरकार फैसला उसी के पक्ष में आता है। इसी टाइटल को लेकर स्टोरी में कई तरह के रंग भरे गए हैं। हेमंत ने बताया कि वह अब तक कुल चालीस फिल्मों में काम कर चुके हैं।