फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemant pandey for lok sabha

‘आप’ नहीं अब अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे 'पांडेजी'

Sat, 08 Mar 2014 10:23 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Mar 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
hemant pandey for lok sabha

बॉलीवुड के ‘पांडेजी’ यानी हेमंत पांडे लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड से दम ठोक सकते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, इतनी बार किया रक्तदान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

कुछ समय पूर्व कुमार विश्वास से मुलाकात के बावजूद पांडे ‘आप’ के नहीं हो सके। अब उन्होंने साफ किया है कि आम आदमी पार्टी ने उनकी पहल को तवज्जो नहीं दी।

पढ़ें, कभी स्कूल नहीं गए फिर भी बन सकते हैं ग्रेजुएट
विज्ञापन


इसके बाद पांडे ने नैनीताल सीट से चुनावी मैदान में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार उतरने का मन बनाया है। हालांकि, इससे पहले वह समर्थकों और मतदाताओं का रुझान जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडे का यह भी कहना है कि जरूरत हुई तो वह प्रदेश में अपनी नई पार्टी भी शुरू कर सकते हैं।

पढ़ें, योगगुरु बाबा रामदेव को उनके अपनों ने ही 'लूटा'

अमर उजाला से बातचीत में हेमंत ने बताया कि वह शनिवार से नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण शुरू करेंगे। तीन-चार दिन में नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रपुर आदि स्थानों पर उन लोगों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने उनसे जुड़ाव के कारण आम आदमी पार्टी ज्वाइन की।

इन लोगों को खुद से जोड़ेंगे। मुलाकात के दौरान रुझान अच्छा हुआ तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। हेमंत ने कहा कि वह टिकट के लिए किसी पार्टी को पैसा नहीं दे सकते।

पढ़ें, वुमेंस डे से पहले जानें, इन महिलाओं के कारनामे

आम आदमी पार्टी से खफा हेमंत ने कहा कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी, सिर्फ कुमार विश्वास से मुलाकात की थी। बताया कि उन्हें कहा गया था कि उनकी ज्वाइनिंग के दिन हल्द्वानी में बड़ी रैली की जाएगी।

लेकिन इसके बाद आप वालों ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया। कहा कि आप ने रुचि नहीं दिखाई तो उन्होंने भी पार्टी नेताओं से बात की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed