जोड़,, व्यापार, सर्राफा मंडल ने बांटी सामग्री: दून उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा मंडल, दुख निवारण साहिब नेहरू कॉलोनी की ओर से बड़े स्तर पर लोगों की मदद की गई। खाद्य सामग्री के पैकेट, खाना मुहैया कराया। कुल 1500 लोगों की मदद की। सर्राफा मंडल अध्यक्ष सुनील मेसोन ने कहा कि लोगों को चावल, आटा, चीनी, चाय पत्ती, आलू, प्याज बांटा गया। सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी प्रेमनगर ने भी लोगों को खाना बांटा। स्वयंसेवक हरीश कुकरेजा, प्रवीण कुकरेजा ने भी अपने स्तर पर मदद की। लोगों को किया जागरूक:: मनुर्भाव संस्था की ओर से कई मलिन बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री बांटी। साथ ही उन्हें हाथों को लगातार सेनिटाइज करने व आपस मे दूरी बनाने को जागरूक किया। इस दौरान संस्थापक डॉ. गिरिबाला जुयाल, ग्राम प्रधान मुनीश, बिंदिया, नक्षी, अक्षी बड़थ्वाल, अक्षी, श्वेता, अंकुश भट्ट, सरिता कोटनाला व कई अन्य थे। घर-घर पहुंचाई मदद: उत्कर्ष संस्था की ओर से भी जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाया गया। संस्था अध्यक्ष शिल्पी शर्मा ने कहा कि लोगों को हर तरह की मदद की जा रही है। साथ ही लोगों को कोरोना महामारी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान उपाध्यक्ष अनुशा राव, कोषाध्यक्ष गुलशाना अंसारी शामिल रहे। 225 लोगों को खिलाया खाना: वैष्णो सेवा समिति की ओर से 225 लोगों को भोजन खिलाया गया। अरुण खरबंदा के नेतृत्व में मदद की गई। एक मरीज को रक्तदान भी किया। जौनसार-बावर क्षेत्र के छात्रों की मदद के लिए होटल माधो निवास में निशुल्क खाने की व्यवस्था की गई है। चंद्रमोहन बिजल्वाण ने कहा कि जिन छात्रों को मदद चाहिए वे 8979131111 हेल्पलाइन नम्बर पर मदद मांग सकते हैं। भंडारे में सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान:: जगतबन्धु सेवा ट्रस्ट की ओर से रायपुर रोड स्थित अम्बेडकर कॉलोनी में शनिवार को भव्य भंडारे का अयोजन किया गया, जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया। लोगों को कोरोना वायरस को लेकर भी जागरूक किया। जरूरतमंद लोगों को राशन के पैकेट भी पहुंचाए गए। इस दौरान सुमित कुमार, गणेश चन्द्र,अंकित प्रजापति, सार्थक आदित्य, कार्तिक, आनन्द गुप्ता शामिल रहे। आरिफ खान, धर्मेंद्र ठाकुर, जहांगीर आलम, मो.शाहनजर, अब्दुल सत्तार, सुमित कुमार ने भी हिस्सा लिया। पुलिस, नगर निगम कर्मियों की सेवा की:: विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन, चौखंभा मेडिकोज, डीआर फार्मा की ओर से मिलकर अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस, अस्पताल, नगर निगम कर्मियों की मदद की गई। उन्हें मास्क व सेनिटाइजर दिए गए। साथ ही फ्रूट जूस पिलाया। संस्था संरक्षक राकेश बिजल्वाण के नेतृत्व में अभियान चलाया।