फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter took off from Jolly Grant Airport for two Dhams kedarnath Badrinath

उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान

Wed, 20 Sep 2023 10:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Sep 2023 10:39 AM IST
सार

जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन के हेलिकॉप्टर ने सुबह 6:58 बजे 18 श्रद्धालुओं को लेकर दो धामों के लिए उड़ान भरी। इससे पहले एक मई को हेली सेवा ने उड़ान भरी थी। बरसात सीजन में 20 जून को बंद कर दी गई थी उड़ान।

विज्ञापन
Helicopter took off from Jolly Grant Airport for two Dhams kedarnath Badrinath
जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर से दो धामों के लिए भरी उड़ान - फोटो : amar ujala

विस्तार

जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर र की उड़ान आज सुबह से दोबारा शुरू की गई। हेली सेवा में जौलीग्रांट से कुल 18 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना हुए। रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 सीरिज का डबल इंजन बीस सीटर हेलिकॉप्टर आज सुबह साढे छह बजे एयरपोर्ट से पहले बदरीनाथ के लिए उड़ान भरेगा।

विज्ञापन


बदरीनाथ के दर्शन कराकर हेलीकॉप्टर वापस गुप्तकाशी में लैंड होगा। गुप्तकाशी से एक छोटे हेलिकॉप्टर में सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शनों को ले जाएगा। वापस गुप्तकाशी आने पर एमआई 17 से श्रद्धालुओं को वापस जौलीग्रांट लाया जाएगा। जौलीग्रांट से दो धामों के लिए आवाजाही करने में हेलीकॉप्टर को कुल दो घंटों का समय लगेगा।
विज्ञापन

 

कंपनी का हेलिकॉप्टर मंगलवार शाम पांच बजे के लगभग एसडीआरएफ के हेलीपैड पर लैंड हुआ। कंपनी के अधिकारियों और पायलट ने आज की उड़ान की पूरी तैयारियां कर ली हैं। और तीस अक्तूबर के लगभग तक की बुकिंग भी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीस जून के बाद बंद कर दी गई थी सेवा
रुद्राक्ष एविएशन ने इसी चारधाम यात्रा में एक मई से दो धामों को 18 सीटर हेलिकॉप्टर से उड़ान शुरू की थी। बरसाती सीजन में बीस जून के बाद इस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब बरसात कम होने पर आज से दोबारा इस सेवा को शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...देहरादून: डीबीएस में रैगिंग से हड़कंप, छात्रों ने देर रात किया हंगामा-तोड़फोड़, वीडियो में दिखी क्रूरता

जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरने को बीस सीटर हेलीकॉप्टर पहुंच चुका है। आज सुबह साढे छह बजे बीस श्रद्धालुओं को लेकर हेलीकॉप्टर दो धामों के लिए दोबारा जौलीग्रांट से उड़ान भरेगा। -राज शाह ऑपरेशन मैनेजर रुद्राक्ष एविएशन जौलीग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed