फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   helicopter service to kedarnath by GMVN.

अब हेलीकॉप्टर से करिए केदारबाबा के दर्शन

Fri, 22 Jan 2016 02:26 AM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jan 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
helicopter service to kedarnath by GMVN.

हेलीकॉप्टर से अब आप केदार बाबा के दर्शन भी कर सकते हैं। हिमालय दर्शन की तरह ही यह यात्रा शुरू की गई है। ढाई घंटे की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शनों का मौका भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, बस इंतजार है तो यात्रियों का। सहस्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ तक की इस यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 17500 रुपये चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन


जीएमवीएन को बुकिंग का इंतजार
एक महीने पहले दून से हिमालय दर्शन यात्रा शुरू हुई। एक महीने के भीतर 109 लोग हिमालय दर्शन कर चुके हैं। इसका बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद निगम केदार दर्शन को लेकर भी उत्साहित है। हालांकि प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों ने इसमें कम दिलचस्पी दिखाई है। अभी तक एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगी यात्रा
यात्रा सहस्रधारा हेलीपैड से शुरू होगी। हेलीकॉप्टर सीधे केदारनाथ जाएगा। यहां तक का सफर 45 मिनट का होगा। केदारनाथ पहुंचकर श्रद्धालुओं को आधे घंटे का समय दिया जाएगा ताकि वह बाबा के दर्शन कर सकें, हालांकि कपाट इन दिनों बंद हैं, ऐसे में बाहर से ही मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं।

इसके बाद फिर 45 मिनट का सफर तय कर वापस सहस्त्रधारा पहुंचा दिया जाएगा। यात्रा सप्ताह में सिर्फ दो दिन शनिवार और रविवार को होगी। सुबह 09.30 बजे सहस्त्रधारा से हेलीकॉप्टर चलेगा, जो दो घंटे की यात्रा के बाद करीब 11.30 बजे सहस्रधारा वापस आ जाएगा।


यहां ले जानकारी
निगम की ओर से शुरू की गई इस यात्रा के लिए के संबंध में यदि आपको कोई भी जानकारी लेनी हो तो आप 9568006635पर फोन कर सकते हैं।

इनका है कहना
केदारनाथ दर्शन यात्रा शुरू हो चुकी है। कोई भी यात्री हेलीकॉप्टर से बाबा के दर्शन को जा सकता है। इन दिनों यात्री बर्फ का भी आनंद ले सकते हैं। हेलीकॉप्टर के किराये पर पचास प्रतिशत छूट दी गई है।
-बीएल राणा, महाप्रबंधक (पर्यटन), जीएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed