फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter booking number searched on Google, got hit by 57 thousand

गुगल पर सर्च किया हेलीकॉप्टर बुकिंग का नंबर, लग गई 57 हजार की चपत

Tue, 03 May 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Helicopter booking number searched on Google, got hit by 57 thousand
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए एक व्यक्ति को इंटरनेट से नंबर खोजना भारी पड़ गया। नंबर ठगों का निकला और उन्हें 57 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। साइबर थाने की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दीपक जोशी निवासी हिमाद्री एवेन्यू, जोगीवाला अपने परिवार के साथ केदारनाथ की यात्रा पर जाना चाहते थे। इसके लिए गत 26 अप्रैल को उन्होंने इंटरनेट पर हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनियों के नंबर खोजे। इस खोजबीन में उन्हें फ्लाई टू हाई नाम की वेबसाइट मिल गई। इस पर उन्हें पंजीकरण करने के लिए कहा गया। इसके बाद एक कॉल आया और उनसे बुकिंग करने के लिए कहा। फोन करने वाले ने उनसे सभी यात्रियों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगी। इसके अलावा अन्य जानकारियां भी हासिल कर लीं। जोशी से बुकिंग के लिए 57 हजार रुपये भी मांगे गए। यह रकम उन्होंने बताए गए अकाउंट नंबर में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर टिकट भी दे दिए गए। इन टिकटों की जोशी ने जांच कराई तो पता चला कि यह तो फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed