{"_id":"62bbd77272e2e555092c229d","slug":"heli-services-will-continue-in-kedarnath-dham-even-in-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: मानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए धाम में हेली सेवाएं, प्रतिदिन 30-40 शटल होंगे संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: मानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए धाम में हेली सेवाएं, प्रतिदिन 30-40 शटल होंगे संचालित
Wed, 29 Jun 2022 10:22 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:22 AM IST
सार
हिमालयन कंपनी की ओर से मानसून के दौरान उड़ान भरने के लिए मौसम अनुकूल रहने की दशा में एक दिन में 30-40 शटल संचालित की जाएंगी। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि इससे पहले हेली कंपनियों की ओर से मानसून के दौरान सामान्यता केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बंद कर दी जाती थी।
विज्ञापन
हेली सर्विस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून के दौरान हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वालों के लिए राहत की खबर है। तीर्थयात्री इस दौरान भी केदारनाथ जा सकेंगे। 30 जून के बाद केदारनाथ धाम में हिमालयन कंपनी की ओर से श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं दी जाएंगी। जबकि पांच जुलाई तक आर्यन एविएशन की ओर से केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि इससे पहले हेली कंपनियों की ओर से मानसून के दौरान सामान्यता केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बंद कर दी जाती थी। ऐसे में यह एक सकारात्मक कदम है कि बरसात के दिनों में भी तीर्थयात्रियों को हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि हेली सेवा के लिए आवश्यक मानकों का पालन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...FIR Register: जल्द घर बैठे दर्ज कराई जा सकेगी एफआईआर, वाहन चोरी और गुमशुदा सामान से होगी शुरुआत
विज्ञापन
गौरतलब है कि केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को रुदप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा की सुविधा दी जाती है। यहां नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। पहली बार इस साल मानसून में भी श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। हिमालयन कंपनी की ओर से मानसून के दौरान उड़ान भरने के लिए मौसम अनुकूल रहने की दशा में एक दिन में 30-40 शटल संचालित की जाएंगी। इसमें प्रतिदिन करीब 200 से 250 तीर्थयात्री लाभान्वित होंगे।