फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Heli service for Gauchar and Chinyalisaur started from today, Chief Minister inaugurated

गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए आज से शुरू हुई हेली सेवा, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Sat, 08 Feb 2020 07:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 Feb 2020 07:35 PM IST
सार

  • सहस्त्रधारा हेलीपैड से मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
Heli service for Gauchar and Chinyalisaur started from today, Chief Minister inaugurated
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ान योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से गौचर के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ सहस्रधारा हेलीपैड से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उधर, चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में सेवा का यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत व डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह सहस्त्रधारा से शुरू हुई हवाई सेवा की पहली उड़ान में हैरिटेज कंपनी के हेलीकॉप्टर से कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, हैरिटेज कंपनी के ऐरोनॉटिक्स एक्सक्यूटिव इंजीनियर मनीष भंडारी सहित पांच लोग गौचर हवाई पट्टी पहुंचे, जहां एडीएम मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम वैभव गुप्ता, थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, हैरिटेज कंपनी के बेस मैनेजर बृजमोहन बिष्ट आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


यात्रियों की बुकिंग जीएमवीएन की ओर से की जा रही है। हैरिटेज कंपनी के बेस मैनेजर बृजमोहन बिष्ट ने बताया कि हेलीकॉप्टर से एक बार में छह यात्री सफर कर सकेंगे। सहस्रधारा से गौचर के लिए प्रतिव्यक्ति किराया 4120 रुपये है। इस मौके पर पटवारी जगदीश औलिया, पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन चौहान, सभासद मुकेश नेगी, देवेंद्र नेगी, सुरेंद्र लाल, गजेंद्र नयाल, दलवीर कनवासी, नवीन टाकुली और लक्ष्मीकांत देवली आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देहरादून से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई

उधर, चिन्यालीसौड़ हवाई सेवा को भी देहरादून से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई। पहली उड़ान में यमुनोत्री विधायक समेत चार यात्री दून से हेलीकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ पहुंचे, जिनका जिला प्रशासन व भाजपाइयों ने स्वागत किया।

डीएम ने बताया कि हेली सेवा शुरू होने से अब कोई भी व्यक्ति मात्र 3320 रुपये में देहरादून व चिन्यालीसौड़ के बीच का सफर कम समय में तय कर सकेगा। इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, एसडीएम आकाश जोशी, इंजीनियर घनश्याम सिंह, सुरेश तोमर, विमला नौटियाल, पूनम रमोला, रजनी कोटवाल, खीमानंद बिजल्वाण, शैलेंद्र कोहली, नत्थी भंडारी, राजेंद्र रांगड़, राजेंद्र पंवार, सुरेश रमोला, संगीता सेमवाल, प्रताप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हेलीसेवा का दैनिक निर्धारित कार्यक्रम

सहस्रधारा से गौचर- सुबह 9 और पूर्वाह्न 11 बजे
गौचर से सहस्रधारा - सुबह 10 और दोपहर 12 बजे
सहस्रधारा से चिन्यालीसौड़ - सुबह 7.30  पूर्वाह्न 11.10
चिन्यालीसौड़ से सहस्रधारा - सुबह 8.20 दोपहर 12.00 बजे

देहरादून से हल्द्वानी और धारचूला के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा

उड़ान योजना के अगले चरण में मार्च से देहरादून से हल्द्वानी और हल्द्वानी से धारचूला के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। केंद्र से दोनों हेली रूट हेरिटेज एविएशन कंपनी को आवंटित हो चुके हैं।
 
हेरिटेज एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोहित माथुर ने बताया कि उड़ान योजना के तहत हेरिटेज कंपनी को केंद्र से चार हेली रूट मंजूर हुए हैं। इसमें गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हेली सेवा शुरू कर दी गई हैं।

मार्च तक देहरादून से हल्द्वानी और हल्द्वानी से धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हेली सेवा में डीजीसीए के मानकों के अनुसार सुरक्षा का पूरा अनुपालन किया जा रहा है। गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए डबल इंजन हेलीकॉप्टर है। दोनों स्थानों पर तीन साल के लिए सब्सिडी दरों पर हेली सेवा संचालित करने के लिए केंद्र से अनुबंध हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed