{"_id":"592086c34f1c1b8523f23c95","slug":"heli-company-will-be-blacklisted-for-black-money-in-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेली टिकटों की कालाबाजारी हुई तो ब्लैक लिस्ट होगी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेली टिकटों की कालाबाजारी हुई तो ब्लैक लिस्ट होगी कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ी कतिपय कंपनियों की मनमानी पर प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है। टिकटों में हो रही कालाबाजारी के मामले पर प्रदेश सरकार ने रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत सही पाने पर दोषी कंपनी को न सिर्फ ब्लैक लिस्ट किया जाएगा, बल्कि हमेशा के लिए उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने गत 20 मई को ‘हवाई यात्रा या सरेआम लूट का धंधा’ शीर्षक से खबर में हेली सेवाओं की अव्यवस्थाओं और मनमानी को उजागर किया था।
विज्ञापन
इसके मुताबिक, गत नौ मई से शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा के तहत रूद्रप्रयाग जनपद के मस्ता, मैखंडा, फाटा, शेरसी, नारायणकोटी हेलीपेड से हेलीकॉप्टर केदारधाम के लिए उड़ान भर रहे हैं।
आरोप है कि हेली कंपनियों और एजेंटों की सांठगांठ से टिकट महंगे दाम पर बेचे जा रहे हैं। कई यात्रियों ने आनलाइन बुकिंग के बावजूद उन्हें यात्रा नहीं कराने का आरोप लगाया है।
इन शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक एक भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस मामले से पर्दा उठने के बाद अब शासन हरकत में आया है। शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हेलीकॉप्टर के टिकटों के दुरुपयोग की बातें भी सामने आई हैं।
इस संबंध जिलाधिकारी को हेली सेवाओं का तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टिकटों के दुरुपयोग की शिकायत आने पर दोषी कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।