{"_id":"65da3941cc039649b30cf794","slug":"held-talks-with-the-delegation-of-lakhwad-vyaasi-youth-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-357368-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बांध प्रभावितों ने कार्यबंदी व धरना-प्रदर्शन किया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बांध प्रभावितों ने कार्यबंदी व धरना-प्रदर्शन किया स्थगित
विज्ञापन
I- यूजेवीएनएल के निदेशक ने मांगों पर अपेक्षित कार्यवाही का दिया आश्वासन
I
I- पांच फरवरी से धरने पर बैठे हैं बांध प्रभावितI
उत्तराखंड जल विद्युत निगम के निदेशक सुरेश चंद्र बलूनी ने देहरादून में लखवाड़-व्यासी युवा श्रम संविदा सहकारी समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान निदेशक ने बांध प्रभावितों को मांगों पर अपेक्षित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बांध प्रभावितों ने आश्वासन पर फिलहाल धरना और कार्यबंदी स्थगित कर दी है।
बीती 5 फरवरी से बांध प्रभावित लोहारी स्थित परियोजना कार्यस्थल पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को बांध प्रभावितों ने परियोजना का कार्य बंद करवा दिया था। यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक एसके सिंह और उपमहाप्रबंधक शिवदास ने बांध प्रभावितों को निदेशक से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया था। शनिवार को बांध प्रभावित निदेशक से वार्ता के लिए देहरादून पहुंचे।
समिति के अध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि निदेशक की ओर से सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। बताया कि फिलहाल धरना प्रदर्शन और कार्यबंदी को स्थगित कर दिया गया है। बांध प्रभावित लंबे समय से प्रत्येक परिवार के एक सदस्य के लिए स्थाई रोजगार देने की मांग कर रहे हैं। वार्ता दौरान समिति के सचिव सुरेश चौहान, विनय प्रताप, अजय तोमर, रितेश तोमर आदि उपस्थित रहे।