फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy traffic jam on ISBT due to unbridled ruckus

सड़क में गड्ढे ऊपर से डग्गामारी बेलगाम, आईएसबीटी पर लग जाता है जाम

Mon, 07 Nov 2022 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam on ISBT due to unbridled ruckus
अवैध पार्किंग। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे। किनारों पर बेतरतीब खड़े वाहन। आईएसबीटी परिसर के बाहर सवारियों को बैठाने को खड़ी बड़ी-बड़ी बसें। संकरी सर्विस लेन, आपाधापी में निकलने के चक्कर में फंसे वाहन। ये हालात हैं अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के बाहर के। नतीजतन यहां कोई ऐसा दिन नहीं होता जब लोग जाम से दो-चार न होते हों। कई बार यहां कुछ मिनटों तक लगने वाला जाम घंटों तक भी खत्म नहीं होता। इन सबके बीच पुलिस भी केवल सड़क पर डंडे पटककर सीटी बजाती ही नजर आती है।
विज्ञापन

लाख प्रयासों और दावों के बीच देहरादून शहर में लगने वाले जाम का स्थायी हल नहीं खोजा जा रहा है। इसकी शुरुआत देहरादून शहर के एंट्री प्वाइंट आईएसबीटी पर ही हो जाती है। यहां जाम लगने के बहुत से ऐसे कारण भी हैं, जिन्हें शायद सरकार की इच्छा शक्ति के बगैर ठीक नहीं किया जा सकता। मगर, कई वजह ऐसी भी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस प्रशासन ही चाहे तो दूर कर सकता है। सड़क पर बेवजह और बेतरतीब सवारी वाहनों का खड़ा होना यहां जाम का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसके अलावा गड्ढों से भरी सड़क पर भी वाहनों को पहिए थम जाते हैं। इससे यहां हर दिन जाम की स्थिति बन जाती है। आईएसबीटी के बाहर फैली अव्यवस्थाओं के लिए कुछ कारण यह भी हैं...
विज्ञापन

सड़क किनारे ऑटो-विक्रम की धींगामुश्ती
विक्रमों और ऑटो के लिए सवारी बैठाने को स्थान निर्धारित किए गए हैं। सड़कों पर स्टैंड भी बने हैं। बावजूद इसके आईएसबीटी के बाहर संकरी सर्विस लेने के किनारे ही इन ऑटो-विक्रमों की धींगामुश्ती चलती रहती है। इसके कारण यहां लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसबीटी के बाहर से बैठाते हैं सवारियां
नियमानुसार रोडवेज बसें आईएसबीटी परिसर से ही सवारियां बैठा सकती हैं। मगर, अधिकतर बस परिसर के बाहर सड़क किनारे से सवारियों को बैठाती और उतारती हैं। इस पर न तो परिवहन विभाग, न आईएसबीटी प्रबंधन और न ही पुलिस की नजर पड़ती है। नतीजा होता है वही जाम ही जाम।
प्राइवेट वाहनों की डग्गामारी
आईएसबीटी के बाहर डग्गामारी के खिलाफ लगातार अभियान चलते रहते हैं। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता है। बावजूद इसके यहां डग्गामारी पर अब भी लगाम नहीं लग सका है। आईएसबीटी के बाहर, फ्लाईओवर के सर्विस लेन पर खड़े ये वाहन अवैध रूप से सवारियां बैठाते और उतारते हैं। इससे यहां वाहन लगातार फंसते हैं। इससे लंबा जाम लगता है।
फ्लाईओवर के नीचे और किनारे अवैध पार्किंग
आईएसबीटी पर दोनों फ्लाईओवर के नीचे और किनारे पर अवैध पार्किंग भी जाम का बड़ा कारण बनता है। शहर में तमाम जगहों पर ऑनलाइन चालान और टो करने वाले पुलिसकर्मियों का ध्यान भी इन वाहनों पर नहीं जाता है।

हम आईएसबीटी के पास लगने वाले जाम का स्थायी हल निकालने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही अवैध पार्किंग के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही अव्यवस्थाओं को दूर किया जाएगा।- अक्षय प्रह्लाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक, यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed