फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   heavy rains led to debris on Yamunotri Highway, Badrinath Highway also closed

Chardham 2020 : कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया यमुनोत्री हाईवे, बदरीनाथ एनएच लामबगड़ और पागल नाले में बंद

Thu, 16 Jul 2020 12:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Jul 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
heavy rains led to debris on Yamunotri Highway, Badrinath Highway also closed
हाईवे भूस्खलन होने से बंद - फोटो : amar ujala

यमुनोत्री घाटी में बुधवार रात हुई तेज बारिश से ओजरी डबरकोट के पास हाईवे भूस्खलन होने से बंद हो गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और पागल नाले में पहाड़ी से मलबा आने से अवरुद्ध है। एनएच की जेसीबी मार्ग खोलने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2020 : 13 दिन जारी किए गए 10 हजार ई-पास, इस साल अभी तक 6,224 यात्री पहुंचे चार धाम
विज्ञापन


उत्तरकाशी की यमुनोत्री घाटी में बुधवार पूरी रात मूसलाधार बारिश से कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से खरीदी के पास नगाण गांव मोटर पुल पर बना वैकल्पिक रास्ता बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही ओजरी डबरकोट में भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। भारी बारिश के कारण हाईवे देर रात से जगह-जगह बंद था। हालांकि कुथनौर के पास हाईवे पर आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी लामबगड़ और पागल नाले में मलबा आने से बंद हो गया है। एनएच की जेसीबी मार्ग खोलने में जुटी हैं।

31 घंटे बाद खुल सका बदरीनाथ हाईवे

पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से बदरीनाथ हाईवे 31 घंटे बाद बुधवार शाम करीब सात बजे खोला जा सका। पीपलकोटी के पास चाड़ातोक में मलबा आने से मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे हाईवे बंद हो गया था। ऐसे में बदरीनाथ यात्रा भी ठप रही। बदरीनाथ धाम जाने और लौटने वाले यात्री पीपलकोटी में ही फंसे थे। हाईवे खुलने के बाद उनकी जान में जान आई।

एनएच की तीन जेसीबी मलबा हटाने के काम में जुटी थीं, लेकिन पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की वजह से उसके काम में बाधा आ रही थी। बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्री पीपलकोटी में ही फंसे हुए थे। बदरीनाथ से आने वाले कई श्रद्धालु ऐसे भी थे जो रास्ता खुलने का काफी इंतजार करने के बाद गरुड़गंगा लौट गए।

एसडीएम बुशरा अंसारी ने लोगों से सड़क की स्थिति देखकर ही बदरीनाथ जाने की अपील की है। दरअरसल, बारिश होने की वजह से हर दूसरे दिन हाईवे पर मलबा आ रहा है, जिसकी वजह से हाईवे बंद हो रहा है।

पैदल भी की आवाजाही

जो लोग अपने वाहनों से नहीं थे, उन्होंने पैदल ही दूसरी ओर जाकर वहां से गंतव्य तक निजी वाहन बुक कर लिए। दिक्कत उनकी रही जो अपने वाहन से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। उन्हें वहीं इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed