फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Rainfall: jakhan River Overflow and traffic stoped between doiwala and Rishikesh

बारिश से आफत: जाखन नदी का जलस्तर बढ़ा, ऋषिकेश-डोईवाला के बीच यातायात रोका, ढालवाला में बाइक बही

Sat, 20 Aug 2022 12:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Aug 2022 12:30 AM IST
सार

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में भद्रकाली की ओर से आने वाले नालों ने नदी का रूप ले लिया। नालों के तेज बहाव के चलते कई पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन सड़क के बीच में ही फंस गए।

विज्ञापन
Heavy Rainfall: jakhan River Overflow and traffic stoped between doiwala and Rishikesh
ऋषिकेश में यातायात रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में शुक्रवार शाम हुई भारी बारिश के बाद देर रात जाखन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से रानीपोखरी थाना पुलिस ने डोईवाला और ऋषिकेश के बीच सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। वैकल्पिक मार्ग और पुल के दोनों और पुलिस तैनात है। रानीपोखरी थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि बारिश के चलते जाखन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इसलिए डोईवाला ऋषिकेश मार्ग पर यातायात संचालन को रोका गया है।

विज्ञापन

ढालवाला में नालों ने लिया नदी का रूप, बाइक बही

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में भद्रकाली की ओर से आने वाले नालों ने नदी का रूप ले लिया। नालों के तेज बहाव के चलते कई पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन सड़क के बीच में ही फंस गए। इस बीच पुराने आरटीओ कार्यालय के पास पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक बाइक भी बह गई। हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून-ऋषिकेश में उफान पर नदियां, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को मूसलाधार बारिश के बीच ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भद्रकाली से निकलने वाले नालों ने रौद्र रूप धारण कर लिया। नाले ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगे। देखते ही देखते कई वाहन नालों की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगे। खासकर दोपहिया वाहन चालकों ने बड़ी मुश्किल से अपने वाहनों को संभाला।

इस बीच पुराने आरटीओ कार्यालय के पास एक बाइक चालक के हाथों से छूट कर पानी की तेज धारा में बह गई। पर्यटक व स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर मुनि की रेती थाना पुलिस ने आने और जाने वाले वाहनों को वाया मुनि की रेती भेजा। मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed