{"_id":"683162e540593cb5050ca91e","slug":"heavy-rain-in-uttarakhand-many-two-wheelers-swept-away-in-fast-flow-of-stream-vijayanagar-rudraprayag-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: देर रात हुई मूसलाधार बारिश, नाले के तेज बहाव में बह गए सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: देर रात हुई मूसलाधार बारिश, नाले के तेज बहाव में बह गए सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहन
Sat, 24 May 2025 04:16 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 24 May 2025 04:16 PM IST
सार
रुद्रप्रयाग जिले के विजयनगर में आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन बह गए।
विज्ञापन
तेज बहाव में बहे कई दोपहिया वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शुक्रवार देर रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरे के ऊफान से कई दोपहिया वाहन बह गए। यह सभी वाहन सड़क किनारे खड़े थे। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
मध्य रात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे से बादलों की तेज गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। आधे घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े दस से अधिक दोपहिया वाहन, जिसमें स्कूटी व मोटरसाइकिल शामिल हैं, पानी के बहाव में बहते हुए मंदाकिनी नदी किनारे तक पहुंच गऐ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रामनगर अस्पताल से ई-रिक्शा में रखकर ले गए शव, मामले में जांच के आदेश, तीन सदस्यीय समिति का गठन
विज्ञापन
गनीमत रही की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इधर, थाना प्रभारी महेश सिंह रावत ने बताया कि वाहन पानी के तेज बहाव के साथ बहे हैं। नगर क्षेत्र में अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।