फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   heavy rain in uttarakhand in next two years.

उत्तराखंड में अगले दो दिनों में होगी भारी बारिश

Fri, 17 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand in next two years.
मौसम - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में आज भी आसमान बादलों से ढका रहेगा। ऊंचाई वाले लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने अधिकांश क्षेत्रों में बारिश में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजधानी के कई इलाकों में सुबह पांच से सात बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद कुछ घंटे साफ रहने के बाद दोपहर में फिर मौसम से करवट बदली और हल्के बादल छा गए। कई स्थानों पर गहरे बादल छाए रहे और हल्की बूंदा-बांदी भी हुई।
विज्ञापन


शाम के समय आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

राजधानी में छाएं रहेंगे बादल, जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

heavy rain in uttarakhand in next two years.
मौसम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, पिथौरागढ़ समेत प्रदेश के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में बारिश में बढ़ोतरी की भी संभावना है। 

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेंटीग्रेड में)
शहर -------------- अधिकतम ------ न्यूनतम
देहरादून ------------ 31.3 ------------ 23.1
पंतनगर ------------ 31.2 ------------ 23.5
मुक्तेश्वर ------------- 17.5 ------------ 14.7
नई टिहरी ---------- 22.4 ------------ 15.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed