फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain from June 15 from mountain to field

राजधानी दून समेत पहाड़ से मैदान तक 15 जून से झमाझम बारिश के आसार

Mon, 13 Jun 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain from June 15 from mountain to field
पिछले एक माह से गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री मानसून की सक्रियता से झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने राज्य में 20 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद भी जताई है। हालांकि, इसमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन

उधर, अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि वैसे तो मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है और सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। मानसून पूरी तरह से यहां पर 20 जून के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन

वहीं, मानसून की दस्तक से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने थोड़े कम कर दिए हैं। राजधानी दून में 15 दिनों बाद अधिकतम तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री से नीचे पहुंचा, जो थोड़ी राहत देने वाली बात है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान जहां 39.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी घटकर 23.7 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है ,लेकिन अभी भी तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed