फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy rain flood alert issued in Uttarakhand 33 roads closed due to debris after rain in state

Uttarakhand Weather News: प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी, बारिश के बाद मलबा आने से 33 मार्ग बंद

Thu, 26 Jun 2025 10:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Jun 2025 10:06 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: बाढ़ की चेतावनी के बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को अलर्ट भेजते हुए सचेत रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Heavy rain flood alert issued in Uttarakhand 33 roads closed due to debris after rain in state
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 33 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ से आगे पिनोला घाट में मलबा आने से बड़े वाहनों के लिए बंद है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के 24, लोक निर्माण विभाग के छह मार्ग भी बंद हैं। 

विज्ञापन

मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज ने उत्तराखंड के आठ राज्यों में तेज बारिश के साथ ही बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बाढ़ की आशंका है। जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को चेतावनी भेजते हुए सचेत रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन

चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी वर्षा के साथ ही तेज दौर की हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा। वहीं, बुधवार को भी दून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दून के तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट

दून में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के कारण बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री रहा। देहरादून में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बुधवार को दून के विभिन्न हिस्सों में 1.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। दून में आगे भी बारिश का क्रम जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें...ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, नौ लोगों का रेस्क्यू, कई लोगों की मौत की आशंका

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 33 मार्ग बंद

 प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 33 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ से आगे पिनोला घाट में मलबा आने से बड़े वाहनों के लिए बंद है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के 24, लोक निर्माण विभाग के छह मार्ग भी बंद हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed