{"_id":"a287e863e2ad92825a6f4031b840936d","slug":"heavy-rain-expected-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलकर, आज हो सकती है भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलकर, आज हो सकती है भारी बारिश
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 08:55 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। जिससे देहरादून के अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए हैं। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो मंगलवार को गढ़वाल के चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कुमाऊं के नैनीताल, उधमसिंह नगर आदि स्थानों के एक-दो क्षेत्रों में 40 से 80 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात संभावित है। बारिश का माप पांच से लेकर 30 मिलीमीटर तक रह सकता है।
बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना
दून में सोमवार को 22.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 94 दर्ज किया गया। बुधवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो दौर भारी बारिश हो सकती है। औसत बारिश 30-40 मिलीमीटर होने की संभावना है।
विज्ञापन
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें