फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   heavy rain between 7 to 9 june.

उत्तराखंड में सात से नौ जून तक होगी भारी बारिश

Sat, 04 Jun 2016 04:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Jun 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
heavy rain between 7 to 9 june.
मौसम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रदेश भर में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। मौसम विभाग ने चार से नौ जून तक बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर सात से नौ जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्गों पर भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। इसके लिए यात्रियों को पहले ही तैयार रहने की नसीहत दी गई है। 

विज्ञापन


मौसम ने एक बा‌र फिर से रंग बदलना शुरू कर दिया। शुक्रवार को कई जगहों पर बारिश हुई तो कई स्थानों पर गर्मी से लोग परेशान रहे। राजधानी सहित कई जगहों पर बारिश से शाम को मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


बन रहा कम दबाव वाला क्षेत्र
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चार जून से प्रदेश में कम दबाव वाला क्षेत्र उत्पन्न हो रहा है। इसका असर पंजाब से कर्नाटक के तटों तक देखने का मिलेगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के भी कई हिस्सों में बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य कम दबाव वाला क्षेत्र पंजाब से असम तक बन रहा है, जिससे सात से दस जून तक बारिश होगी। चार और पांच जून को उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी। छह जून को कुछ जगहों पर बारिश बढ़ जाएगी। सात, आठ और नौ जून को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट तो आएगी साथ ही उमस में भी बढ़ोतरी हो सकती है।


कैसे होती है कम दबाव वाले क्षेत्र से बारिश
देश में कम दबाव वाले क्षेत्रों पर सूरज की सीधी किरणें पड़ने से इसे ऊर्जा मिलती है। इससे गर्म, हल्की, कम घनत्व और नमी वाली, ऊपर की ओर उठती हुई हवाओं का निर्माण होता है। ये हवाएं पूरे क्षेत्र में विस्तारित हो जाती हैं। हवाएं अत्यधिक नमी लिए होती हैं, जो ताप ऊर्जा से भरी होती हैं। जैसे ही यह सीधे खड़े बादलों के कॉलम के ट्रोपोलॉज में पहुंचती हैं तो इससे बारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed