{"_id":"5786a75d4f1c1b7d5f13d7d7","slug":"heavy-rain-alert-in-uttarakhand-nine-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट पर उत्तराखंड, नौ जिलों में होगी भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई अलर्ट पर उत्तराखंड, नौ जिलों में होगी भारी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नौ जिलों में बृहस्पतिवार शाम से अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं देहरादून सहित कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पर्यटकों और चारधाम यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर रहने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से आगामी 72 घंटे तक उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में 15 जुलाई से 17 जुलाई के बीच मध्यम बारिश होगी। जबकि कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
बारिश की वजह से केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्रियों और प्रदेश के अन्य चेतावनी वाले जिलों में जाने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित ठिकाने पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन