फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain alert in uttarakhand for four days 

उत्तराखंड: चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 30 Jul 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Jul 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarakhand for four days 

उत्तराखंड में अगले चार द‌िन भारी बा‌रिश होने की संभावना है। मौसम व‌िभाग ने इसके ‌ल‌िए अलर्ट भी जारी क‌िया है। साथ ही पांच ज‌िलों में विशेष रूप से अहत‌‌ियात बरतने की एडवाइजरी जारी है।

विज्ञापन


रविवार को गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ-कुछ स्थानों में भारी बारिश होगी। जबकि 31 जुलाई से दो अगस्त तक पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गढ़वाल के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। कुमाऊं में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार से बुधवार तक देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश रिकॉर्ड की गई

heavy rain alert in uttarakhand for four days 

दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। धारचूला में 110 मिमी, श्रीनगर व मुनस्यारी में 70, उखीमठ व कर्णप्रयाग में 60, चौखुटिया में 50, जखोली, मसूरी, रुद्रप्रयाग, गैरसैण, घनसाली, कीर्तिनगर, कपकोट, टिहरी, पुरोला व देवप्रयाग में 30 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

​ एक जून से शुरू मानसून सीजन में अब तक राजधानी दून में 9425 मिमी, नई टिहरी में 4560 मिमी, मुक्तेश्वर में 5450 मिमी और पंतनगर में 5010 मिमी बारिश हुई है। 

तापमान-
अधिकतम-32.7
न्यूनतम-23.8

सूर्योदय- सुबह 05.35 बजे
सूर्यास्त- शाम 07.13 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed