देहरादून में बदला मौसम, तेज हवाओं संग हुई तेज बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह चटख धूप के बाद राजधानी देहरादून में काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। अचानक बदले इस मौसम में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।
उधर, रविवार को ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुमाऊं में विशेषकर भारी बारिश के आसार जताए थे। साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।
बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। प्रदेशभर में कई जगहों पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को भी राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
चारधाम यात्रा पर भी बरतें सतर्कता
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में खासतौर से कुमाऊं क्षेत्र में आगामी 72 घंटे भारी बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे, बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब के मार्गों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लिहाजा, तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वह सतर्कता बरतें और बारिश का इंतजाम करके ही यात्रा पर जाएं।
Punlished By : Nirmala Suyal