फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain alert in the state from June 27

Dehradun News: 27 जून से प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा में सतर्कता की सलाह

Thu, 27 Jun 2024 06:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert in the state from June 27
मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी कर विभिन्न जिलों में 27 से 29 जून और दो व तीन जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि आज (बृहस्पतिवार) को चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश ऑरेंज और देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उधर, बुधवार को राजधानी में 6.6 मिलीमीटर बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली है। समय-समय पर बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं अब आने वाले सप्ताह में झमाझम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 27 जून से 3 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में 27 से 29 जून एवं दो और तीन जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 30 जून और एक जुलाई को भारी बारिश चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इस दौरान बारिश से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबा और पत्थरों के गिरने की आशंका बनी रहेगी। इसलिए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा आदि न करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन को चारधाम यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को देहरादून के विभिन्न हिस्सों में दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। अलग-अलग जगहों पर दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई। राजपुर रोड, क्लेमेंटेटाउन, पटेलनगर, आईएसबीटी, प्रेमनगर समेत विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों किनारे पानी भराव हुआ। जिसके चलते कई जगहों पर वाहन चालकों को कीचड़ के चलते परेशानी हुई। बारिश के चलते सुबह से हो रही गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश थमने के बाद धूप निकलने से फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed