{"_id":"57bb56b84f1c1b2926d4f3ed","slug":"heavy-rain-alert-in-garhwal-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल के लिए 24 घंटे भारी, भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल के लिए 24 घंटे भारी, भारी बारिश का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Aug 2016 08:05 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को विभाग ने अगले 24 घंटे पूरे गढ़वाल मंडल के कई जिलों में जगह-जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश भर में सोमवार को कई जगहों पर सुबह से तेज धूप तो खिली, लेकिन दोपहर बाद तक बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। राजधानी में भी शाम को चार बजे से तेज बारिश हुई। एक घंटे में करीब आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में दिन में तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम को बारिश की वजह से पारा करीब 25 डिग्री तक आ गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल मंडल में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के एक या दो दौर हो सकते हैं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है।
विज्ञापन