फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain alert in Char Dham yatra route and Kumaon mandal 

चारधाम समेत कुमाऊं मंडल में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 27 Jun 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in Char Dham yatra route and Kumaon mandal 

उत्तराखंड के ल‌िए आने वाले दो द‌िन और मुसीबत भरे हो सकते हैं। मौसम व‌िभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग पर और कुमांऊ मंडल में भारी बार‌िश का अलर्ट जारी क‌िया है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा मार्ग और कुमाऊं के ज्यादातर हिस्सों में भूस्खलन, रोड बंद होने और भारी बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


एडवाइजरी के अनुसार अगले तीन दिन बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन की आधी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन के दौरान प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई है। अगले दो से तीन दिन चारधाम यात्रा मार्ग और कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में इसी तरह के हालात बने रहेंगे।

सीजन की सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड

heavy rain alert in Char Dham yatra route and Kumaon mandal 

इससे चारधाम यात्रा मार्ग से लगे क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने की आशंका है। विभाग की ओर से शासन को भी एडवाइजरी भेजी गई है। दूसरी ओर पिछले 24 घंटों में राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे। 

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अब तक पूरे सीजन की सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी दून में 18 सेमी, मसूरी में 15, ऊखीमठ में 14, जौलीग्रांट में आठ, गैरसैण, टिहरी, जखोली में सात, उत्तरकाशी में छह, रुद्रप्रयाग

चमोली, त्यूणी, पौड़ी में पांच, चौखुटिया, श्रीनगर, घनसाली, बड़कोट, कपकोट, गरुड़ में चार और कीर्तिनगर, रुड़की व बागेश्वर में तीन सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पूरे सीजन में राजधानी दून में कुल 328 मिमी बारिश हुई, जिसमें से करीब 180 मिमी पिछले 24 घंटों के दौरान हुई है। वहीं टिहरी में 144, मुक्तेश्वर में 149 और पंतनगर में 19 मिमी बारिश हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed