फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy loss due to farm-barn and beds being washed away

Dehradun News: खेत-खलिहान व क्यारियां बह जाने से भारी नुकसान

Wed, 03 Sep 2025 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 03 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Heavy loss due to farm-barn and beds being washed away
ग्राम पंचायत कुनैन के रोटा खड्ड में बीती रात भारी बारिश ने कहर बरपाया। खेत-खलिहान और क्यारियां बह जाने से ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। बारिश से आवासीय मकान भी भूधंसाव की जद में आ रहे हैं।बारिश के कारण आए मलबे से रोटा खड्ड निवासी रूपराम राणा के करीब 250 सेब के पौधे और पांच खेतों को नुकसान हुआ है। राजेश राणा पुत्र संतराम की चार खेतों की क्यारियां मलबे में दब गईं और भूमि का कटाव हो गया। बसु राणा पुत्र रूप सिंह के लगभग 50 सेब के पौधे, पांच क्यारियां और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम पिंगवा निवासी सुरेश और रमेश के आवासीय मकानों को जमीन धंसने से नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का क्रम जारी रहा तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और तत्काल राहत की मांग की है। चकराता के तहसीलदार रूप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारियों को वर्षा से हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही सभी प्रभावितों को नियमानुसार आपदा राहत राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed