फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy demand for electricity in winter UPCL arranged electricity for two months Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: सर्दियों में बिजली की भारी मांग, UPCL ने दो महीने के लिए किया इंतजाम,15 के बाद बढ़ेगी मुश्किल

Thu, 19 Jan 2023 04:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jan 2023 04:08 PM IST
सार

यूपीसीएल ने जनवरी और फरवरी माह के लिए बिजली का इंतजाम किया है। दोनों महीने के लिए करीब 800 मेगावाट का इंतजाम किया गया है। 15 फरवरी के बाद यूपीसीएल की मुश्किल बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Heavy demand for electricity in winter UPCL arranged electricity for two months Uttarakhand news in hindi
बिजली - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सर्दियों में बिजली की भारी मांग के बीच यूपीसीएल ने दो माह की बिजली का इंतजाम विभिन्न माध्यमों से कर लिया है। जनवरी और 15 फरवरी तक निगम को दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद के लिए कोशिशें चल रही हैं। पिछले दिनों राज्य में बिजली की किल्लत की वजह से भारी संकट पैदा हो गया था।

विज्ञापन


यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने अपने अधिकारियों को दिल्ली भेजा, जिस पर केंद्र सरकार ने सात राज्यों से करीब 400 मेगावाट बिजली उत्तराखंड को उपलब्ध कराई थी। एमडी अनिल कुमार ने बताया कि जनवरी माह के लिए करीब 800 मेगावाट बिजली की जरूरत है, जिसका इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Joshimath Crisis: जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में सभी बड़े आयोजनों पर रोक, खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फरवरी तक भी कोई परेशानी नहीं है लेकिन इसके बाद बाजार में उपलब्धता अपेक्षाकृत कम है। लिहाजा, 15 फरवरी के बाद कुछ किल्लत पैदा हो सकती है। हालांकि उन्होंने अभी प्रयास जारी रखने की बात कही। यूपीसीएल का दावा है कि वर्तमान में बिजली उपलब्ध होने के चलते कटौती नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed