{"_id":"cdc4a00b078b6601ad687068b3a1896d","slug":"heavy-crowd-on-isbt-and-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन में ठसाठस भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन में ठसाठस भीड़
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Nov 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली में अपने घर पहुंचने की होड़ यात्रियों में शनिवार को भी रही। ट्रेन और बसें यात्रियों से खचाखच भरी रही। इस दौरान कई जगह सीट को लेकर विवाद भी हुआ। यात्रियों के अनुपात में बसें कम होने के कारण डग्गामार वाहन जमकर चांदी काट रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या पर्वतीय जिलों में जाने वाले यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली और अन्य राज्यों से पहुंचे
दून में दिल्ली व अन्य राज्यों से यात्री शनिवार को भी पहुंचे और आगे के गंतव्य जाने के लिए बस और अन्य साधन तलाशते रहे। इस दौरान रिस्पना पुल स्थित जीप स्टेंड में जबरदस्त भीड़ रही। कई डग्गामार वाहन भी स्टेंड के बाहर खड़े हो गए और यात्रियों की मजबूरियों का पूरा फायदा उठाने लगे।
विज्ञापन
वाहन संचालकों से विवाद
यात्रियों का किराये को लेकर डग्गामार वाहन संचालकों से विवाद भी हो गया। वहीं ट्रेन के पैसेंजर डिब्बे भी यात्रियों से ठसाठस भरे रहे। बसों व ट्रेनों में सीट न मिलने से सबसे ज्यादा समस्या परिवार समेत घर जा रहे लोगों को हुई। ऐसे कई लोगों ने टैक्सी बुक करने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन