फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat increased power cuts started demand reached 4.3 crore units Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: गर्मी बढ़ी, बिजली कटौती शुरू, मांग 4.3 करोड़ यूनिट पहुंची, यूपीसीएल की फूलने लगी सांस

Sun, 14 Apr 2024 03:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

लगातार बढ़ती जा रही बिजली की मांग के बीच यूपीसीएल की सांस फूलने लगी है। राज्य व केंद्र की उपलब्धता 3.2 से 3.5 करोड़ यूनिट तक ही है। ऐसे में रोजाना करीब एक करोड़ यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Heat increased power cuts started demand reached 4.3 crore units Uttarakhand News in hindi
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी तेजी से आगे बढ़ रही है। शनिवार को बिजली की मांग बढ़कर 4.3 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। अब यूपीसीएल रोजाना बाजार से करीब एक करोड़ यूनिट तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत बिजली की 3.8 करोड़ यूनिट मांग से हुई, जो अब बढ़कर 4.3 करोड़ यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ती जा रही इस मांग के बीच यूपीसीएल की सांस फूलने लगी है। राज्य व केंद्र की उपलब्धता 3.2 से 3.5 करोड़ यूनिट तक ही है। ऐसे में रोजाना करीब एक करोड़ यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन

हालांकि, अभी बिजली के दाम बाजार में चार रुपये प्रति यूनिट तक हैं। उधर, पीक ऑवर में बिजली आपूर्ति करने में भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों खासकर हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में यूपीसीएल रोजाना करीब डेढ़ से दो घंटे बिजली कटौती को मजबूर है। हालांकि, अभी कटौती छोटे कस्बों तक नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल काशीपुर स्थित गैस पावर प्लांट में से एक प्लांट चल रहा है। बाकी बंद किए हुए हैं। चूंकि बाजार से अपेक्षाकृत सस्ते दाम पर बिजली मिल रही है। हालांकि, उन्होंने अभी भारी बिजली समस्या से इन्कार किया।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  चुनाव में गरमाया मूलनिवास और सशक्त भू-कानून का मुद्दा, विपक्षी दल सरकार पर हमलावर

20 अप्रैल के बाद बढ़ सकती है किल्लत

प्रदेश में बिजली की किल्लत 20 अप्रैल के बाद बढ़ सकती है। यूपीसीएल भी काफी हद तक मौसम के मिजाज का इंतजार कर रहा है। मौसम ठीक रहा तो यूपीसीएल आपूर्ति आसानी से कर पाएगा, लेकिन अगर गर्मी और बढ़ेगी तो बिजली की मांग भी 4.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच जाएगी। ऐसे में यूपीसीएल के लिए आपूर्ति मुश्किल हो जाएगी। बिजली कटौती और बढ़ सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed