फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat broke record, temperature reached 39 degrees for the first time in April

योगनगरी में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड: अप्रैल में पहली बार 39 डिग्री पहुंचा तापमान, चार दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस इजाफा

Wed, 20 Apr 2022 06:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Apr 2022 06:20 PM IST
सार

पिछले चार दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बाहर निकलने पर लोगों को चिलचिलाती गर्म हवाएं तो घरों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। 

विज्ञापन
Heat broke record, temperature reached 39 degrees for the first time in April
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगनगरी में गर्मी ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को ऋषिकेश का तापमान रिकॉर्ड 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 15 अप्रैल 2004 में ऋषिकेश अधिकतम रिकॉर्ड तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई है कि दिन चढ़ते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है। 

विज्ञापन


ऋषिकेश में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बाहर निकलने पर लोगों को चिलचिलाती गर्म हवाएं तो घरों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। हाल यह है कि पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन


लोग घरों में शरबत, ठंडे पानी और बाहर गन्ने के जूस व शिकंजी से अपना गला तर कर रहे हैं। बेल के जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गंगा घाटों का भी रुख कर रहे हैं। ऋषिकेश में अप्रैल में पहली बार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...सीएम धामी ने अफसरों को चेताया: बिजली-पानी की शिकायतों पर दिखे सख्त, कहा- मुआवजा वितरण में देरी पर होगी कार्रवाई

 

मौसम विभाग के अनुसार अमूमन ऋषिकेश में अप्रैल में तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। वर्ष 2021 में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2004 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed