{"_id":"56f07a654f1c1b7b1cf14e4f","slug":"hearing-in-ganesh-joshi-bail-pitition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक जोशी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक जोशी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:19 AM IST
विज्ञापन
गणेश जोशी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा प्रदर्शन के दौरान घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी भाजपा विधायक गणेश जोशी की जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायालय में आज सुनवाई होगी। निचली अदालत पहले उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन
विधायक के अधिवक्ता आरएस राघव ने कहा कि निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में विधायक की जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय राम दत्त पालीवाल ने याचिका पर सुनवाई के लिए आज मंगलवार की तारीख तय की है।
विज्ञापन
जेल में बंद हैं विधायक जोशी
आरोपी विधायक के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने एफआईआर जमानती धाराओं में दर्ज की थी, लेकिन बाद में जानबूझकर कुछ धाराएं बढ़ा दी गई। अधिवक्ता ने कोर्ट से यह भी कहा कि 28 मार्च को सरकार को बहुमत साबित करना है।
विज्ञापन
आरोपी एक विधायक हैं उन्हें मत का अधिकार है। बता दें कि घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी विधायक बीते कुछ दिनों से दून जेल में हैं। 19 मार्च को प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अकरम अली की अदालत उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।