फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   health related news

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थिति के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
health related news
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस बारे में उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। समिति की प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी व प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल ने बताया कि जनवादी महिला समिति पूरे देश में आजाद हिंद फौज की रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की कैप्टन और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कैप्टन लक्ष्मी सहगल के स्मृति दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए धरना प्रदर्शनों का आयोजन कर रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितयों वाले राज्य उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय है। यहां पर छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी लोगों को सैकड़ों किलोमीटर चलना पड़ता है। समय पर इलाज न मिलने से प्रसूताएं पहाड़ों में दम तोड़ रही हैं। वर्तमान समय में कोरोना के चलते कई सरकारी अस्पतालों में सामान्य बीमारियों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनवादी महिला समिति आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाएगी।इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष चंदा ममगाईं, जिला अध्यक्ष नूरेशा अंसारी, जिला महामंत्री रजनी गुलेरिया, शिवा दुबे, जानकी चौहान, डॉ, उमा भट्ट, डॉ. अराधना प्रताप, रजिया बेग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed