फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health checkup of 110 patients was done in the camp

Dehradun News: शिविर में 110 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Sun, 15 Dec 2024 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of 110 patients was done in the camp
फोटो....
विज्ञापन

सेलाकुई। मृत्युंजय आयुर्वेद की ओर से सेलाकुई में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। शिविर में 110 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. अंकित ने लोगों की जांच कर उन्हें बढ़ती ठंड से सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिविर में बढ़ती ठंड के कारण नजला, खांसी, सांस, अस्थमा और वायरल बुखार के मरीज अधिक पहुंचे थे। कहा कि जब भी मौसम बदलता है तो सांस व अस्थमा के मरीजों को परेशानी होती है। ठंड के समय सांस और अस्थमा मरीजों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौके पर उज्ज्वल शुक्ला, आराधना नौटियाल, माधव, तरुण, अभय, सृष्टि, कल्याणी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed