{"_id":"65d2577eff3679f5f50da9a4","slug":"health-and-environmental-awareness-from-matri-seva-dehradun-news-c-5-1-drn1030-352994-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिलिंग पर्यावरण और सेहत के लिए लाभकारी : कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिलिंग पर्यावरण और सेहत के लिए लाभकारी : कुलदीप
विज्ञापन
Iमातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मैनी एडवेंचर क्लब की ओर से साइकिल रैली आयोजितI
मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मैनी एडवेंचर क्लब की ओर से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन छह नंबर पुलिया वाटिका पर किया गया। यहां पहुंचे समाजसेवी अनिल मैसूरी ने साइकिल रैली को झंडी दिखाई। रैली 25 किमी की यात्रा तय कर सहस्त्रधारा स्थित एक रिजॉर्ट में संपन्न हुई।
साइकिल रैली में 50 से अधिक साइकिलिस्ट ने भाग लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक कुलदीप जखमोला ने बताया कि पर्यावरण के संवर्धन एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर प्रत्येक व्यक्ति को साइकिल का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और लोगों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों में भी कमी आएगी। डॉ. दीपक बिष्ट ने कहा कि साइकिल चलाने से बाजार की भीड़ और जाम से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा महंगे ईंधन की भी बचत होगी और पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा। इस अवसर पर मैत्री एडवेंचर क्लब के संस्थापक सुधीर बडोनी, उमेद सिंह, हरीश कंडवाल, पुष्पेंद्र पंवार, विनोद सकलानी, डॉ. रुचि सेठी, डॉ. राकेश गुलाटी, डॉ. संजय सेठी, गणेश सिल्माना, अंजलि आदि मौजूद रहे।