फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   head master start smart class in government school uttarakhand

एक प्रधानाध्यापक ने बदल दी स्कूल की सूरत, मिसाल बना प्राइमरी स्कूल जहां चलती हैं स्मार्ट क्लास 

Tue, 10 Apr 2018 02:46 PM IST
कालिका रावल , अमर उजाला, पिथौरागढ़
कालिका रावल , अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Apr 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
head master start smart class in government school uttarakhand
- फोटो : डेमो फोटो

पिछले कुछ सालों से सरकारी स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। छात्र संख्या शून्य होने से सरकारी स्कूल बंद भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


इन हालात में भी नेपाल सीमा से सटे जाजरचिंगरी का राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मिसाल बना हुआ है। इस स्कूल में स्मार्ट क्लास चलाई जा रही है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान दिया जाता है। यही कारण है कि वर्तमान में इस विद्यालय में 107 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह संभव हुआ है प्रधानाध्यापक के प्रयास से।
विज्ञापन


इस विद्यालय में सितंबर 2017 में प्रधानाध्यापक का पद संभालने वाले चंद्रशेखर जोशी ने विद्यालय को संवारने की पहल खुद से शुरू की। पहले अपने खर्च से विद्यालय को लैपटॉप और प्रोजेक्टर उपलब्ध कराया। प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट कक्षाओं का संचालन शुरू किया। स्मार्ट क्लास के जरिये पढ़ाई करने वाला जिले का यह पहला सरकारी प्राथमिक विद्यालय है। जोशी ने स्कूल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए और लोगों को भी प्रेरित किया। जोशी की प्रेरणा पर नगर की कंप्यूटर व्यवसायी हेमलता पंत, ललिता प्रसाद जोशी, केएन जोशी ने विद्यालय को एक-एक कंप्यूटर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रई ग्रामीण बैंक की प्रबंधक गंगा जोशी ने साउंड सिस्टम, विनीत चंद्र जोशी ने दीवार घड़ी, पंत हार्डवेयर ने कंप्यूटर, टेबल, अलमारी, 10 पेटी टाइल्स, राघव जोशी ने अलमारी प्रदान की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से विद्यालय को कंप्यूटर और फर्नीचर प्राप्त हुआ है। लोगों के सहयोग से विद्यालय में एक कक्ष का निर्माण किया गया है।


हर शनिवार को होता है मस्ती की पाठशाला का आयोजन  
इस विद्यालय में हर शनिवार को बस्ता मुक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। शनिवार को मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया जाता है, जिसमें बाल फिल्म के माध्यम से गणित, हिंदी, अंग्रेजी की शिक्षा दी जाती है। विद्यार्थियों के दोपहर के भोजन के लिए टेबल बनाई गई है। ग्राम प्रधान रेखा चंद, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद राम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों की जीवटता की सराहना की।  

हर साल एक माह का वेतन देते हैं दान 
शिक्षक चंद्रशेखर जोशी वर्ष 2013 से हर साल एक माह का वेतन स्कूल को दान करते हैं। जोशी बताते हैं कि वह जिस स्कूल में भी कार्यरत रहते हैं, वर्ष में एक माह का वेतन स्कूल को दान करते हैं। इस रकम का उपयोग विद्यालय के लिए संसाधन जुटाने में खर्च किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed