फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   He used to do wrong things so he was killed.

वह गलत काम कराते थे इसलिए मार डाला

Sun, 29 May 2022 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
He used to do wrong things so he was killed.
करनपुर में वन विभाग के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने राजस्थान से युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक से बुजुर्ग गलत काम (अप्राकृतिक संबंध) कराता था। घटना से एक दिन पहले भी युवक को इसी काम के लिए बुलाया था। पूरी रात उससे गलत काम कराया तो उसने तंग आकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस रविवार (आज) को देहरादून लेकर आएगी।
विज्ञापन

गत दो अप्रैल को करनपुर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सुरेंद्र जायसवाल का शव बरामद हुआ था। उनके पास में एक बैग पड़ा हुआ था। पता चला कि किसी ने उनकी इस बैग की तनी से गला घोटकर हत्या की है। इस पर पुलिस को पहले वहां मजदूरों पर शक हुआ, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच मकान के पास के सीसीटीवी कैमरों में एक युवक वहां से जाता दिखा। पुलिस ने उसकी हुलिए के आधार पर तलाश की। कुछ दिन पहले डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट व उनकी टीम को पता चला कि युवक राजस्थान में रह रहा है। शनिवार को पुलिस टीम राजस्थान के भिवाड़ी पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार निवासी नगला फौजदार, बहज, भरतपुर बताया।
विज्ञापन

बताया कि बुजुर्ग सुरेंद्र जायवाल से उसकी करीब सात साल पहले मुलाकात वृंदावन के गोवर्धन में हुई थी। उस वक्त जायसवाल वहां घूमने के लिए आए हुए थे। पुलिस के अनुसार, राहुल नशे का आदी था और खर्च के पैसा भी उसके पास नहीं रहते थे। इस पर जायसवाल ने उसे लालच दिया कि वह उनके साथ गलत काम करे। जायसवाल इसमें लड़की की भूमिका में रहते थे और राहुल लड़के की। इस तरह कुछ सालों तक चला। कभी जायसवाल उसके पास चले जाते थे, तो कभी वह राहुल को बुला लेते थे। एक बार राहुल ने जायसवाल से संपर्क बंद करने की ठान ली, लेकिन बुजुर्ग नहीं माने और राजस्थान तक पहुंच गए। यहां पर उन्होंने राहुल को ब्लैकमेल किया कि अगर वह उनके साथ यह काम नहीं करेगा तो वह उनके परिजनों को सब बता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल फिर से दबाव में आ गया और बुजुर्ग के कहने पर सब करने लगा। इस साल की शुरुआत में वह काम की तलाश में हरिद्वार आया था। 30 मार्च को जायसवाल ने राहुल को बुलाया और फिर से वही काम करवाया। एक अप्रैल की पूरी रात उसने इस तरह की हरकतें की तो वह तंग आ गया और जायसवाल की बैग की तनी से गला घोटकर हत्या कर दी।
मजदूरों से भतीजा बताया था
जायसवाल के घर पर जो मजदूर और मिस्त्री काम कर रहे थे, उन्होंने राहुल के बारे में पूछा तो जायसवाल ने उसे भतीजा बताया था। जायसवाल 25 वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रहे थे। हत्या के बाद पुलिस ने पारिवारिक विवाद की दृष्टि से भी जांच की थी।
राहुल पर 25 हजार का इनाम था
पुलिस ने पिछले दिनों राहुल का गैर जमानती वारंट भी अदालत से प्राप्त किया था। इससे पहले उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका था। आरोपी को तलाशने में लगभग दो महीने का समय पुलिस को लगा।

दो अप्रैल को करनपुर में हुई बुजुर्ग की हत्या के आरोप में राजस्थान से युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बुजुर्ग के बारे में बताया कि वह उससे गलत काम करवाते थे। इसी खुन्नस में उनकी हत्या कर दी। पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
- जन्मेजय खंडूडी, डीआईजी/एसएसपी देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed