फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   He came to jail 10 days ago and now he is inside again

Dehradun News: 10 दिन पहले आया जेल से बाहर अब चोरी कर फिर गया अंदर

Tue, 01 Jul 2025 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
He came to jail 10 days ago and now he is inside again
इंजीनियर्स एन्क्लेव में सौरभ गुप्ता के घर चोरी के आरोप में पुलिस ने वसंत विहार थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर अंकित ठाकुर 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। अब चोरी के आरोप में फिर से सुद्धोवाला जेल पहुंच गया है। उसके खिलाफ पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सौरभ गुप्ता के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी व मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसके अलावा मुखबिरों से भी जानकारियां जुटाई गईं। इस बीच रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान टी-एस्टेट हरबंसवाला में एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की गई। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से नकदी और जेवरात बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में अंकित ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और 10 दिन पहले ही जेल से आया है। अब नशे की पूर्ति के लिए ही वह अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर और अन्य अपराध में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed