फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Havan Yagya in Kheda Temple, wish for happiness, prosperity of the area and good rains.

Dehradun News: खेड़ा मंदिर में हवन यज्ञ, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना

Sun, 07 Jun 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Havan Yagya in Kheda Temple, wish for happiness, prosperity of the area and good rains.
सेलाकुई। हरिपुर स्थित ग्राम देवता खेड़ा मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, भीषण गर्मी से राहत और अच्छी वर्षा की कामना के लिए था।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने हवन कुंड में आहुति देकर क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। पंडित रवींद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल ने ग्राम देवता की प्राचीन परंपरा बताई। उन्होंने कहा कि ग्राम देवता क्षेत्र की रक्षा और समृद्धि के प्रतीक हैं। शास्त्रों में इन्हें क्षेत्रपाल भी कहा जाता है। इस अवसर पर ईश्वर सिंह मनोगा, बृजेंद्र, इंद्रपाल, महेंद्र और अन्य कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed